| Why do some people work with the left hand? |
क्या आप लोग जानते हैं दुनिया में दस प्रतिशत लोग बाये हाथ के यानी लेफ्टी होते हैं। सदियों से तमाम देशों में लेफ्टी को अच्छा नहीं माना गया हैं। इसी लिए राईट को सही बताया गया हैं। कई लोग जो बचपन में लेफ्टी होते हैं, उनके माँ बाप उन्हें जबरदस्ती सीधे हाँथ यानी दाहिने हाथ का प्रयोग करने पर मजबूर करते हैं।
ऐसा माना जाता था की दीमाग के दो गोलार्ध शरीर के विपरीत हिस्सों का संचालन करते हैं, अगर किसी का राईट गोलार्ध मज़बूत हुआ तो वो लेफ्टी हो जाता हैं। लेकिन इस बात को ज्यादा तथ्यपरक नहीं माना गया।
हाल के शोधों से ये पता चला हैं की लेफ्टी होने का संबंध हमारी डीएनए संरचना से हो सकता हैं। यहाँ तक ये भी पता चला हैं की इंसान ही नहीं जानवर भी लेफ्टी और राइटी होते हैं। जरा सोचे - ये बहुत मुमकिन हैं की आप भी एक सीधे हाथ वाले हो,
लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया हैं की ज्यादातर मानव द्वारा बनाई गयी वस्तुए सीधे यानी दाहिने हाथ वालों को ध्यान में रख कर बनायीं गयी हैं - कैची, माउस, कैमरा, बिजली के सामान और ना जाने क्या क्या सभी को इस्तेमाल करने में लेफ्टी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। बोनस जानकारी - चाहे क्रिकेट का खेल हो या बेसबॉल, ऐसा देखा गया है की खेल में लेफ्टी लोगो का प्रदर्शन उनकी जनसँख्या के मुकाबले शानदार हैं।
इसका कारण ये हैं की हमारे खेल सीधे हाथ वालों को ध्यान में रख कर बनाये गए हैं और लेफ्टी इनमे सरप्राइज एलिमेंट डाल देते हैं। कई गेम रूल्स लेफ्टी के लिए फायदेमंद बन जाते हैं।
