क्या आप सब जानते हैं क्यों चलती है हवा? Why does the wind blow

 

does the wind blow from high to low pressure does the wind blow in one direction does the wind blow the clouds does the wind blow east to west does th
Why does the wind blow?

क्या आप लोग जानते हैं मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, हवा हमेशा बहती है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसकी गति तेज़ हो जाती है। आखिर क्यों और कैसे चलती है हवा? आइये आपको बताते हैं की हवा क्या चीज़ है। हवा ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य कई गॅसवपोर्स और धूल के कणों का मिश्रण है।

जब पृथ्वी का कोई स्थान सूर्य के तापमान से गर्म होने लगता है,उस स्थान की वायु भी गर्म होने लगती है। तापमान बढने के कारण उस स्थान की वायु फैलती है, जिससे उसका घनत्व(density) कम हो जाता है यानी गर्म हवा हलकी हो जाती है।

हलकी होने के कारण हवा वायुमंडल में ऊपर उठने लगती है। परिणाम यह होता है की उस क्षेत्र में हवा का दबाव कम हो जाता है।

हवा के इस दबाव को संतुलित करने के लिए अधिक दबाव वाले ठंडे स्थानों से भारी हवा इस स्थान की ओर बहने लगती है। इसी को हवा का चलना या बहना कहते हैं। हवाओं की गति पर पृथ्वी के अपने अक्ष (धुरी) पर घूमने का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घुमती है। इस कारण पछुवा हवा पैदा हो जाती हैं।

पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के कारण ही उत्तरी गोलार्द में हवाएँ दाई ओर और दक्षिणी गोलार्द में बाई ओर विचलित हो जाती है। हवा की दिशा पहाड़ों की उपस्थिती से भी प्रभावित होती है। पहाड़ हवा की दिशा की गति में अवरोध पैदा करते हैं जिससे उसकी दिशा में परिवर्तन हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.