क्या आप जानते हैं डकार क्यों आती है why does burping

 

Why does burping come?
Why does burping come?


क्या आप जानते हैं डकार आना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिस से पेट में एकत्रित हवा बाहर आती है। खाना खाते समय कई बार मुंह खोलने से हवा हमारे पेट के अन्दर चली जाती है।

भोजन नली में छाती और पेट के बीच एक दरवाजे के कारण समान एक रचना होती है जो भोज्य पदार्थों को निगलते समय खुल जाता है और भोजन के पेट में प्रवेश करने के बाद बंद हो जाता है।

यही दरवाजा पाचक रसों को बाहर आने से रोकता है। इस क्रिया के बाद हमारे पेट में कुछ हवा एकत्रित हो जाती है। जब पेट में काफी गैस और हवा एकत्रित हो जाती है तो मस्तिष्क से इन गैसों को बाहर निकालने का सन्देश आता है।

इस सन्देश के कारण पेट की मांसपेशियां सख्त हो जाती है, जिस से यह दरवाजा पल भर के लिए खुलता है और डकार के रूप में हवा गले और मुंह से होती हुई बाहर निकलती है। जब हवा पेट से नली में आती है तो कम्पन्न करने लगती हैऔर इसी कारण से डकार में आवाज़ पैदा होती है



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.